*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश* में जनपद पुलिस द्वारा स्कूलों में छात्र- छात्राओं को जागरूकता का पाठ पढ़ाया जा रहा है।

*थानाध्यक्ष बेतालघाट  महेश जोशी एवम थानाध्यक्ष कालाढूंगी  नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में* पुलिस टीम SI रजनी आर्या, म0का0 साजिया, म0का0 हेमलता, म0का0 ममता द्वारा *GGIC बेतालघाट व GIC देवीपुरा चकलुवा* में छात्र- छात्राओं को महिला अपराध/महिला सुरक्षा, साईबर अपराध, यातायात नियमों व नशे के दुष्प्रभावों एवं रोकथाम की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त ग्राम रतोडा बेतालघाट में विकसित भारत संकल्प के अंतर्गत *उपस्थित आमजनमानस को भी साईबर अपराध, नशे एवम यातायात नियमों से सम्बंधित जानकारी* दी गई।

सभी को “UTTARAKHAND POLICE APP” के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए APP डाउनलोड कर घर बैठे *गौरा शक्ति एप* सहित अन्य विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया और इस जानकारी को अपने घर व आस-पास के लोगों को भी अवगत कराने हेतु कहा गया।

इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस के *विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर डायल 112 व 1930 की भी जानकारी प्रदान* की गयी।

Ad

सम्बंधित खबरें