भीषण गर्मी का कहर शुरू हो चुका है। उत्तर भारत में लू से लोगों की हालत खराब है। हवा के तेज झोंकों के बीच दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है

भीषण गर्मी का कहर शुरू हो चुका है। उत्तर भारत में लू से लोगों की हालत खराब है। हवा के तेज झोंकों के बीच दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में आर्द्रता का स्तर 34 प्रतिशत से 60 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस तरह दिल्ली के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। वहीं 22 और 23 अप्रैल को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों को छोड़कर बाकी 11 जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चल सकती है। इससे सतर्क रहने की अपील की गई है।

Ad

सम्बंधित खबरें