पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने अक्टूबर माह में कई प्रमुख ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का ऐलान किया

हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने अक्टूबर माह में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए कई प्रमुख ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का ऐलान किया है। रेलवे प्रशासन ने इस निर्णय को “अपरिहार्य कारणों” से लिया गया बताया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इन तिथियों का विशेष ध्यान रखें।

रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार:

काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस (12207) काठगोदाम से 7 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

जम्मूतवी–काठगोदाम एक्सप्रेस (12208) जम्मूतवी से 5 और 12 अक्टूबर को नहीं चलेगी।

काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस (12210) काठगोदाम से 6 और 13 अक्टूबर को रद्द की गई है।

कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस (12209) कानपुर सेंट्रल से 7 और 14 अक्टूबर को नहीं चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेनों के निरस्तीकरण की जानकारी अवश्य लें और वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी स्टेशन से अद्यतन जानकारी प्राप्त करें।

Ad

सम्बंधित खबरें