अल्मोड़ा जिले के भतरौजखान क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग अभियान के दौरान जैनल-पुल के पास गांजा तस्करी करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहनों को भी सीज किया गया है। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 75.355 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब अठारह लाख तिरासी हजार आठ सौ पचहत्तर रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई शनिवार को जैनल-पुल के पास चेकिंग के दौरान की गई। टीम ने दो संदिग्ध कारों को रोका और चेकिंग की। कारों में पांच बोरों में गांजा भरा हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों में जावेद हसन, दिलशाद हुसैन, मौ. हसनैन और आसिफ शामिल हैं। जावेद हसन तस्करों का सरगना है, जो पूर्व में गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, जावेद और दिलशाद सगे भाई हैं और ये चारों मिलकर गांजा तस्करी कर रहे थे। इनका मंसूबा था कि गांजा को टांडा (रामपुर) में बेचकर मुनाफा कमाया जाए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भतरौजखान थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने दोनों लग्जरी वाहनों को सीज कर दिया है और मामले की जांच जारी है। इस बड़ी सफलता पर अल्मोड़ा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना की। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। यह कार्रवाई पुलिस की कड़ी मेहनत और सतर्कता को उजागर करती है, जो तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत है।
सम्बंधित खबरें
ऊधम सिंह नगर न्यूज़ -जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नगर निकाय रूद्रपुर व लालपुर के नामांकन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
December 28, 2024
ऊधम सिंह नगर न्यूज़-राष्ट्रीय खेलों के प्रचार एवम् जनजागरूक करने निकली ’’तेजस्विनी’’ मशाल।*
December 28, 2024
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य श्री राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की
December 28, 2024
आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत ज्वालापुर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर 03 आरोपियों को हिरासत में लिया*
December 28, 2024
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक मजदूर को कुचला मौके पर हुई मौत
December 28, 2024
महिला ने पड़ोसी युवक पर अश्लील हरकत करने और रास्ते में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया
December 27, 2024
कुमाऊँ आयुक्त/सचिव.मुख्यमंत्री दीपक रावत ने डीएसए मैदान स्थित पार्किंग स्थल, भोटिया मार्केट आदि क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया
December 27, 2024
चुनावी गतिविधियों की निगरानी और जानकारी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
December 27, 2024