खन्स्यू एवम मुखानी पुलिस ने स्कूलों में जाकर स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने हेतु किया जागरूक*

*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे जागरूकता अभियान* के तहत थाना पुलिस द्वारा स्कूलों में जाकर लगातार छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में *थानाध्यक्ष खन्स्यू रोहिताश सागर के नेतृत्व* में “नशे की रोकथाम के उद्देश्य” से *जन जागरूकता अभियान* के तहत उ0नि0 प्रीति व पुलिस टीम द्वारा ग्रीन पब्लिक स्कूल गलनी में स्कूली बच्चों को नशे और साइबर क्राइम के सम्बंध में जागरुक किया गया।

*थानाध्यक्ष मुखानी श्री पंकज जोशी के नेतृत्व* में अ0उ0नि0 सुमित कुमार द्वारा आर0टी0ओ0 क्षेत्र में छडायाल सुयाल जूनियर हाई स्कूल में जाकर बच्चों नशे के खिलाफ जागरूक किया गया तथा नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में अवगत कराया गया, वह बच्चों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।
स्कूली बच्चों को आस-पास नशे से सम्बंधित किसी भी प्रकार की गतिविधियां होने पर शीघ्र नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करने बताया गया।

Ad

सम्बंधित खबरें