रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार सुबह मलबा आ गया। जिसमें कई यात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल से बड़े हादसे की खबर आ रही है। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार सुबह मलबा आ गया। जिसमें कई यात्रियों के मलबे में दबे होने की सूचना है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार तीन यात्रियों के शवों को मलबे से निकाल लिया गया है। इन सभी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि एक अन्य घायल को भी निकाला गया है, जिसका उपचार किया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कन्ट्रोल रूम को रविवार सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से यात्रियों के दबने की सूचना है।

Ad

सम्बंधित खबरें