किशोर पर सात साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप

हल्द्वानी में हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां किशोर पर सात साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी किशोर पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है।

घटना शहर के बनभूलपुरा इलाके की है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को 17 साल के एक किशोर ने रिश्ते की चचेरी बहन से अकेले देख घर में घुसकर छेड़खानी कर दी।

इसके बाद आरोपी ने सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी ने परिवार को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

डरी सहमी मासूम से जब उसकी मां ने पूछताछ की तो उसने सबकुछ बता दिया। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया है।

Ad

सम्बंधित खबरें