किशोरी ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया

हल्द्वानी। एक किशोरी ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी 13 वर्षीय शगुन पुत्री रघुवंश सिंह ने बीती देर रात आत्महत्या कर ली। प्रातः जब रघुवंश सिंह मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए उठे तो शगुन का शव चुन्नी के सहारे पंखे से झूलता मिला। आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad

सम्बंधित खबरें