कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र बलियानाले में निर्माणाधीन *फ्रेजाइल स्लॉप ट्रीटमेंट* के विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

हल्द्वानी, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र बलियानाले में निर्माणाधीन *फ्रेजाइल स्लॉप ट्रीटमेंट* के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। यह कार्य लगभग 170 करोड़ से अधिक की लागत से हो रहा है। निरीक्षण में मुख्य अभियंता, हल्द्वानी संजय शुक्ला ने कार्य की विस्तृत जानकारी दी।

कुमाऊं आयुक्त ने बताया कि वर्षाकाल के दौरान इस क्षेत्र में भूस्खलन व जल स्रोतों की अलग-अलग धाराओं के कारण हो रहा है, जिसे एक धारा के रूप में परिवर्तित कर भूस्खलन को रोका जा रहा है। इस कार्य की निगरानी सिंचाई विभाग कर रहा है। उन्होंने कहा कि नाले के किनारे के दो पहाड़ों को खतरा बना हुआ है और उनकी स्थिति को संभालने के लिए सेल्फ ड्रिलिंग एंकरिंग के माध्यम से उपचारात्मक कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, और वन विभाग की टीम भी मौजूद थी। इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं, और भविष्य में पर्यटन के विकास के दृष्टिगत कार्य किया जाएगा। आयुक्त ने निरीक्षण के परिणामों पर ध्यान दिया और विभाग को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

Ad

सम्बंधित खबरें