उधम सिंह नगर: रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को सम्मोहित कर दिन-दहाड़े लाखों रुपए के सोने के कड़े लूटने की घटना सामने आई है। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तीन युवक महिला के पास आते हुए और एक युवक महिला को सम्मोहित कर उसे सड़क के किनारे ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। महिला रामा रानी अरोरा, जो बिलासपुर रामपुर, उत्तर प्रदेश की निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार, 23 दिसंबर की दोपहर रुद्रपुर के काशीपुर फ्लाईओवर से अग्रवाल हॉस्पिटल की ओर जा रही थीं। तभी उन्हें तीन युवक मिले, जिनमें से एक युवक ने उनके पैर छुए और उन्हें सम्मोहित कर लिया। इसके बाद, वह महिला के हाथ से साढ़े चार तोले सोने के कड़े लूटकर फरार हो गए। महिला ने इस मामले में पुलिस से मदद की अपील की और तहरीर दी। महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें तीन युवक लूट की घटना को अंजाम देते हुए दिखे। एक युवक महिला के पैर छूता है, और फिर उसे सम्मोहित कर सड़क के किनारे ले जाकर सोने के कड़े लूट लेता है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत है। सीओ सिटी निहारिका तोमर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव कदम उठा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
सम्बंधित खबरें
राष्ट्रीय खेलः 99 स्थानों में बिखरेगी मशाल की रोशनी*
December 25, 2024
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के आदेशों के तहत कालागढ़ में 86 खाली पड़े भवनों को ध्वस्ति करण शुरू
December 25, 2024
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार 26 दिसम्बर को हल्द्वानी भ्रमण पर रहेंगे।
December 25, 2024
स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून जा रही स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी कई
December 25, 2024
आबकारी टीम ने घर के भीतर बने गढ्ढों में अलग-अलग ब्राण्डों के अलग-अलग गढ्ढों से देशी शराब के 57 पव्वे व विदेशी शराब 115 पव्वे कुल 172 पव्वें बरामद किये
December 25, 2024
नगर निगम चुनाव में मेयर सीट-निकाय चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और दावेदारों के साथ बैठक कर मंथन किया
December 24, 2024
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर दी श्रद्धांजलि*
December 24, 2024
डीएम वंदना सिंह ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में 38 वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।
December 24, 2024