लू की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। हालांकि, आज यानी बुधवार को लू से भीषण लू की स्थिति जारी रहेगी।

भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत को लू से जल्द राहत मिल सकती है। गुरुवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ सकता है। इससे लू की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। हालांकि, आज यानी बुधवार को लू से भीषण लू की स्थिति जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने कहा, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और बिहार में बुधवार को भी लू चलेगी पर इसके बाद इसकी तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में भी लू की तीव्रता खत्म हो जाएगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ दिनों तक रात के समय भी गर्मी का अहसास जारी रहेगी।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में दो दिनों तक गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि अगले दो दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रह सकती है।

Ad

सम्बंधित खबरें