बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में पुलिस द्वारा और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

ऊधमसिंहनगर: बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में पुलिस द्वारा और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी हत्या के षड्यंत्र में शामिल थे। पहले से इनका लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास है। पुलिस ने दिलबाग सिंह, बलकार सिंह, हरविन्दर सिंह उर्फ पिन्दी, अमरदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। जाँच में पता चला कि और भी अरोपी शामिल हैं।एसएसपी ने बताया कि अरोपी सुल्तान सिंह और सतनाम सिंह निवासी कुईया महोलिया थाना बन्डा शाहजहांपुर, और परगट सिंह, जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू, सरबजीत सिंह निवासी बन्नाखेड़ा धाना बाजपुर भी शामिल हैं। सुल्तान सिंह का लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास है।उन्होंने भट्टी और अमरजीत के साथ कई मुकदमों में जेल भी काटी है। जांच के दौरान पुलिस ने जसपाल और सुखदेव को भी गिरफ्तार किया है। ये अरोपी हत्या के शाद्यंत्र में संलिप्त हैं।आरोपी सुल्तान सिंह एक पूर्व गैंगस्टर हैं और उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। यह मामले गंभीरता से लिए जा रहे हैं और पुलिस इसे गहराई से जाँच रही है।

Ad

सम्बंधित खबरें