मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट के आश्वासन पर 30 सितंबर 2024 (सोमवार) को संपूर्ण बाजार खुलने का निर्णय लिया गया

हल्द्वानी। मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री से शीघ्र वार्ता कराई जाएगी। इसी आश्वासन के चलते 30 सितंबर 2024 (सोमवार) को संपूर्ण बाजार खुलने का निर्णय लिया गया है।

संयुक्त व्यापारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों में हेमचंद बुलुटिया, अशोक गुप्ता, बलविंदर सिंह, मुकेश ढींगरा, विशाल शर्मा, अनुज कांत अग्रवाल, दिगंबर भोजक, दलजीत सिंह, मनोज अग्रवाल, विमल विरवानी, अनिल गुप्ता, गौतम अरोड़ा और पंकज कंसल शामिल रहे।

व्यापारिक, राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों का भी समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके लिए समिति ने उन्हें धन्यवाद दिया। हालांकि, कुछ संगठनों ने समर्थन वापस ले लिया है, जिससे व्यापारियों का विश्वास कमजोर हो रहा है।

अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता अनुज कांत अग्रवाल ने कहा कि जब भी व्यापारियों को जरूरत होगी, उनका संगठन हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन व्यापारियों की दुकानें अतिक्रमण के चलते टूटी हैं, उनके लिए उचित मुआवजे की मांग की जाएगी।

Ad

सम्बंधित खबरें