नैनीताल। जम्मू कश्मीर के राजौरी में नैनीताल का लाल आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही पूरे परिवार व गांव में शोक का माहौल है। ज्ञात हो कि आतंकवादियों के साथ जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उत्तराखंड में नैनीताल के रातीघाट के हली गांव का रहने वाला संजय बिष्ट भी शहीद हो गया। शहादत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। संजय के रिश्तेदार और आसपास के ग्रामीणों का उनके घर में जमावड़ा हो गया। संजय के भाई नीरज बिष्ट ने बताया कि संजय 2012 में आर्मी में भर्ती हुआ था। कल रात ही उसकी परिवार से फोन पर बात हुई थी। संजय 15 दिन पहले ही घर से वापस गया था। संजय के परिवार में पिता दीवान सिंह बिष्ट, माँ मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, विनीत बिष्ट हैं। संजय की राजौरी जिले में आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सेना के 2 कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। जिसमें उनका भाई भी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान धर्मशाला के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया था।
सम्बंधित खबरें
नैनीताल पुलिस ने 46.35 लाख रुपये मूल्य के 269 खोये मोबाइल फोन बरामद कर फरियादियों को लौटाए
July 12, 2024
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पिरान कलियर के गेस्ट हाउस में जिस्म फरोशी के गोरख धंधे का भांडा फोड़ करते हुए 8 महिलाओं सहित 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया
July 12, 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी
July 12, 2024
बनभूलपुरा में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने अब्दुल मलिक समेत 107 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी
July 12, 2024
पैदल आवाजाही के लिए सुचारू हो गया बदरीनाथ हाईवे
July 12, 2024
अब 1200 से ज्यादा शहरों में हाई स्पीड वाई-फाई उपलब्ध
July 12, 2024