देहरादून, 4 फरवरी। विधानसभा देहरादून सचिवालय में आगामी 5 फरवरी 2024 से विधानसभा सत्र संचालन के सम्बंध में सर्वदलीय नेताओं की बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की। सत्र की तिथि 5 से 8 फ़रवरी तय की गयी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा सत्र नियमित अन्तराल में आहुत किया जाता है। कभी-कभी विशेष परिस्थितयों में विधानसभा द्वारा विशेष सत्र का आहवान भी किया जाता है। बैठक में चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलीय नेताओं से सत्र को व्यवस्थित एंव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संचालित करने में सहयोग की अपील की। साथ ही कार्यमन्त्रणा बैठक में कल के सत्र संचालन को लेकर विभिन्न कार्यसूची पर चर्चा हुई। बैठक में कैबिनेट मन्त्री सुबोध उनियाल, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा के नेता मो. शहजाद, कांग्रेस पार्टी के प्रीतम सिंह व भाजपा से खजान दास सदस्य के रुप में उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
भारी बरसात और जल भराव के बीच जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर रविवार को दिनभर उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा , तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित सिंचाई विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण पर रहे
July 7, 2024
रिजॉर्ट में रेव पार्टी कराना रिसोर्ट संचालक तथा युवकों को भरी पड़ा। पुलिस ने रिजॉर्ट संचालक सहित पांच कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ 26 युवकों पर पुलिस एक्ट में कार्यवाही की
July 7, 2024
आज दिनांक 07.07.2024 को अत्यधिक बरसात* होने के कारण *कालाढूंगी क्षेत्र में हल्द्वानी रामनगर हाईवे के बीच में पुलिया टूटने के कारण रूट डायवर्जन* किया गया। *कृपया रुट प्लान के अनुसार ही यात्रा करें।*
July 7, 2024
नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत
July 7, 2024