देहरादून, 29 जून। प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में जोधपुर लोकसभा से सांसद एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हे पुनः केंद्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से चार धाम में पर्यटन सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग करने तथा उत्तराखण्ड में टूरिस्ट डेस्टिनेशन का दायरा बढ़ाने का अनुरोध किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि पर्यटक स्थल मसूरी नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का अधिक दबाव बढ़ रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटन स्थलों के आस पास के क्षेत्रों में भी पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया। जिसपर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए राज्य से शीघ्र प्रस्ताव भेजने तथा मामले में जल्द कार्यवाही का भी भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को गंगाजल भी भेंट किया।
सम्बंधित खबरें
मुक्तेश्वर पुलिस ने 24 घंटे में स्कूल में हुई चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार**
December 6, 2024
सरल और खुशमिजाज पुलिस अधिकारी श्री हरबंस सिंह को अल्मोड़ा स्थानांतरण होने पर एसएसपी नैनीताल समेत पुलिस परिवार ने शुभकामनाओं के साथ दी भावभीनी विदाई*
December 6, 2024
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार,* *लालकुआं पुलिस ने 24 घंटे में मामले का किया खुलासा*
December 6, 2024
मुक्तेश्वर पुलिस ने किया स्कूल में हुई चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा* *01 युवक को चोरी के सम्पूर्ण माल सहित किया गिरफ्तार*
December 6, 2024
उच्च शिक्षा में 37 असिस्टेंट प्रोफेसर को मिली प्रथम तैनाती राजनीति शास्त्र में 22 व भूगोल में 15 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल
December 6, 2024
राज्य में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार* *100 से अधिक स्थानों पर मौजूद हैलीपैड के जरिए हवाई यातायात का मजबूत नेटवर्क तैयार*
December 6, 2024