मंत्री रेखा आर्य ने किया महादेव का रुद्राभिषेक

देहरादून, 15 जनवरी। आज महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उत्तराखण्ड सरकार
श्रीमति रेखा आर्य ने उत्तरायणी पर्व पर ऋषिकेश स्थित पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर में महादेव का रुद्राभिषेक व विधिवत पूजा अर्चना की। वहीं प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों में 22 जनवरी तक चलाये जाने वाले विशेष सफाई अभियान के क्रम में मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष,पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई की। इस दौरान सभी भक्तों से स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वाहन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 22 जनवरी तक देश के सभी मंदिरों और तीर्थस्थलों में स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की है। साथ ही इस अवसर पर आवास विकास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष बालम सिंह, विजय जुगरान, श्रीमती पुनीता भंडारी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad

सम्बंधित खबरें