मोसम विभाग़-जिले में बरसात के साथ ही 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी की आशंका जताई गई

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदला हुआ है। यहां बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी देखने को मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी का दौर अभी जारी रहेगा। अब मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ जिलों में बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग ने उत्तराखंड के नैनीताल जिले में खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने ‘अलर्ट’ जारी कर दिया है। जिले में रविवार को स्नोफाल की आशंका जताई गई है।

उत्तराखंड के मौसम को लेकर अधिकारियों ने अपडेट देना शुरू कर दिया है। अपर जिलाधिकारी फिंचाराम की ओर से जारी रेडियोग्राम के अनुसार मौसम विभाग की ओर से जिले में चार फरवरी को चेतावनी जारी की गयी है। जिले में बरसात के साथ ही 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी की आशंका जताई गई है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में ‘अलर्ट’ घोषित कर दिया है। सभी अधिकारियों और मशीनरी को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये गए हैं। किसी भी हालत से निपटने के लिये अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों को तैयार रहने को कहा गया है।

बता दें कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में तापमान काफी नीचे चला गया था। इसका कारण था वहां लगातार हो रही बर्फबारी। अब मौसम विभाग ने एकबार फिर से बर्फबारी को लेकर अपडेट जारी किया है। ऐसे में तापमान के फिर से नीचे जाने की संभावना बनी हुई है। तापमान नीचे जाने पर प्रदेश एकबार फिर से भीषण ठंड की चपेट में आ सकता है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी मुख्यालय में बने रहेंगे। कोई भी अधिकारी अपना मोबाइल फोन बंद नहीं रखेगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) को हिमपात के मद्देनजर रास्तों को खोलने के लिये खासकर जेसीबी मशीनों और श्रमिकों की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गए हैं।

Ad

सम्बंधित खबरें