मां के जयकारे के साथ मां नंदा सुनंदा की शोभा यात्रा रविवार को नगर में निकाली

नैनीताल। मां के जयकारे के साथ मां नंदा सुनंदा की शोभा यात्रा रविवार को नगर में निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान हजारों भक्तजनों ने मां नंदा सुनंदा के दर्शन किए। यहां पहुंचे सैलानियों ने भी मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार को सुबह 6 बजे देवी पूजन 9 बजे भी देवी पूजन तथा 12 बजे देवी भोग के बाद 12:30 बजे मां नंदा सुनंदा की शोभा यात्रा नगर में निकाली गई। शोभा यात्रा मां नयना देवी मंदिर से शुरू हुई जो मस्जिद तिराहे के बाद सारदासंग भवन के पास से रिक्शा स्टैंड मल्लीताल माल रोड होते हुए तल्लीताल बाज़ार पहुंची, जहां पर मां नंदा सुनंदा की पूजा अर्चना को गई। उसके बाद शोभा यात्रा बाज़ार से तल्लीताल धर्मशाला होते हुए वैष्णो देवी मंदिर पहुंची जहां पर भक्तजनों ने मां नंदा सुनंदा के दर्शन किए व पूजा अर्चना की। उसके बाद शोभा यात्रा तल्लीताल होते हुए माल रोड मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तथा वहां से चीना बाबा मंदिर से मल्लीताल बाज़ार होते हुए देर शाम ठंडी सड़क स्थित गोलज्यु मंदिर के पास पहुंची। जहां पर नैनी झील में मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा । शोभा यात्रा का जगह जगह भक्तजनों ने स्वागत किया। नम आंखों में भक्तजनों ने मां को विदाई दी। शोभा यात्रा में श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, महा सचिव जगदीश बवाड़ी, राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू , मुन्नी तिवारी, डॉ कपिल जोशी, मोनिका शाह, विक्रम राठौर, विक्रम रावत, आनंद बिष्ट, भुवेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, विमल चौधरी, गजाला कमाल, अरुण कुमार, मीनाक्षी कीर्ति, डॉ रितेश शाह, प्रमोद शाह, मोहित लाल शाह भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भीम सिंह कार्की, कैलाश जोशी, ललित शाह, आचार्य भगवती प्रसाद जोशी, चंद्र सिंह कार्की, मारुति नंदन शाह, केदार राठौर, हरीश राणा, लीला बिष्ट, मनोज बिष्ट गुड्डू, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, देवेंद्र लाल शाह, भुवन बिष्ट, राजेंद्र लाल शाह, मनोज जोशी, राजेंद्र बजेठा, गोधन सिंह, उमेश जोशी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत दीपक गुरुरानी, सुमन शाह, मंजू रौतेला, चंद्रा पंत, कलावती असवाल, ममता रावत, डॉ ललित तिवारी, हीरा सिंह, मुकुल जोशी, शांति मेहरा जीवंती भट्ट दया किशन पोखरिया अरविंद पडियार, नवीन पांडे, डी एन भट्ट, मनोज शाह जगाती लक्ष्मी नारायण लोहनी घनश्याम लाल शाह, भुवन नगी, तेज सिंह नगी सहित हजारों भक्तजन शामिल थे। इस दौरान डॉ सरस्वती खेतवाल ने वाहन से भक्तजनों को प्रसाद बांटा। शोभा यात्रा में छोलिया दलों के कलाकारों ने जगह जगह पर छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया। सुरक्षा की दृष्टि से नगर में पुलिस बल भी तैनात किया गया था l सुबह से मौसम साफ होने से मेला क्षेत्र से लोगों ने जमकर खरीदारी भी की l

Ad

सम्बंधित खबरें