नैनीताल पुलिस की नशे के विरूद्व कार्यवाही, अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर बनभूलपुरा से गिरफ्तार।

हल्द्वानी  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में नशे के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत डॉ जगदीश चन्द्र, एस0पी0 क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल (नोडल अधिकारी ANTF) व श्री हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी* के मार्गदर्शन एवम्  भूपेंद्र सिंह धोनी, सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौरान 01 तस्कर को 6.60 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः-

*दिनांक 20.11.2023* की रात्रि में  नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था/गश्त/चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा अभियुक्त इमरान उर्फ पिददी को चोरगलिया रेलवे फाटक से 50 मी0 आगे रेलवे पटरी पर गफूर बस्ती बनभूलपुरा के पास अवैध स्मैक की चोरी छिपे तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने *6.60 ग्राम अवैध स्मैक* बरामद की गयी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना बनभूलपुरा में मुकदमा एफआईआर नं0-349/2023, धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

घटनास्थल- अभियुक्त को चोरगलिया रेलवे फाटक से 50 मी0 आगे रेलवे पटरी पर गफूर बस्ती बनभूलपुरा क्षेत्र।

 

अभियुक्त का विवरणः-अभियुक्त इमरान उर्फ पिददी पुत्र सलीम निवासी गफूर बस्ती वार्ड न0-24, निकट रेलवे फाटक चोरगलिया रोड थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र-30 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-6.60 ग्राम अवैध स्मैक।

आपराधिक इतिहास- अभियुक्त इमरान उर्फ पिद्दी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास निम्नवत है:–

➡️मु0अ0सं0-201/2019 धारा-8/21, NDPS ACT।

पुलिस टीम-

थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी।

उ0 नि0 शंकर नयाल।

कां0 868 नापु मुन्ना सिह।

कानि0 427 परवेज अली।

 

 

Ad

सम्बंधित खबरें