नैनीताल पुलिस ने व्यक्ति का खोया हुआ बैग ढूंढ कर वापस लौटाया, व्यक्ति ने जताया आभार*

हल्द्वानी

आज एक व्यक्ति राजपाल मौर्य पुत्र झंडे लाल मौर्य निवासी सोशाहा थाना फतेहगंज, पश्चिमी बरेली का बैग हल्द्वानी के मंगल पड़ाव में कहीं छूट गया। व्यक्ति द्वारा बैग गुम होने की सूचना मंगल पड़ाव चौकी में जाकर *श्री दिनेश चंद्र जोशी, प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव* को दी गई। व्यक्ति द्वारा अपने बैग में कीमती सामग्री होना बताया। चौकी प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने व्यक्ति द्वारा बताए गए सभी संभावित स्थलों में बैग की खोजबीन की ओर सीसीटीवी चेक करवाए। काफी देर बाद पुलिस ने व्यक्ति का पर्स ढूंढ निकाला और उसे सुपुर्द किया। बैग वापस मिलने पर व्यक्ति ने नैनीताल पुलिस को धन्यवाद व्यक्त किया।

 

Ad

सम्बंधित खबरें