नैनीताल पुलिस सतर्क, बाजार में पैदल गश्त कर लोगों को दिला रही सुरक्षा का एहसास, यातायात व्यवस्था सुचारू*

रक्षाबंधन पर्व को लेकर स्थानीय बाज़ारों में भीड़-भाड़ के दृष्टिगत आमजनमानस की सुरक्षा हेतु SSP NAINITAL ने दिए निर्देश*

हल्द्वानी*

*प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा* भाई-बहन के अटूट रिश्ते व प्रेम के प्रतीक *रक्षाबंधन का पर्व पर बाजारों में होने वाली भीड़-भाड़ के दृष्टिगत* उक्त पर्व को सकुशल संपन्न करने हेतु *अराजक तत्वों पर नजर* रखने एवं *आम जनमानस को सुरक्षित महसूस कराने* हेतु सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को *सतर्कता व कड़ी चौकसी बरतने कर निर्देश* दिए हैं।
इसी क्रम में उक्त त्यौहार को देखते हुए *नैनीताल पुलिस लोगों की सुरक्षा हेतु पुलिस अलर्ट मोड* में है। *असमाजिक तत्वों पर शिकंजा* कसने तथा उन पर पैनी नजर रखने के लिए बाज़ारों/ भीड़भाड़ वाले स्थानों में पुलिस ने *पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया* तथा *आमजनमानस को जेबकतरों से सावधान रहने हेतु जागरूक किया जा रहा है।* त्योहार के दिन हुड़दंग करने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Ad

सम्बंधित खबरें