घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

रामनगर। रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग में स्थित एक बगीचे में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तेंदुए द्वारा महिला पर हमला करने के बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। महिला को गंभीर हालत में रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इधर सुबह सवेरे महिला पर गुलदार द्वारा किए गए हमले से लोगों में दहशत का माहौल है।
कालूसिद्ध निवासी 52 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार आज सुबह पास के ही बगीचे में पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने प्रभा देवी पर हमला कर दिया। गुलदार का हमला होते ही महिला की चीख निकल गई। वीं आसपास घाट काट रही महिलाओं ने शोकर मचाना शुरू कर दिया महिलाओं का शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पुहंच गए जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। घायल महिला को रामनगर की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।

Ad

सम्बंधित खबरें