आस्था पथ पर भी होंगे बाबा केदारनाथ मंदिर के दर्शन*

रुद्रप्रयाग, 17 मई, 2014

11 वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ में दर्शन को देश- दुनियां से पहुँच रहे श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का वर्णन अब आस्था पथ से भी दिखेगा। जिला प्रशासन की पहल पर जिला पर्यटन विभाग के माध्यम से केदारपुरी में एलसीडी टीवी लगवाए गए हैं। 50 इंच के 10 टीवी आस्था पथ पर लगाए गए हैं। आस्था पथ पर बाबा केदारनाथ के दर्शनों का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को इन टीवी स्क्रीन पर बाबा केदारनाथ जी के मंदिर के लाइव दर्शन होंगे इसके साथ ही भगवान शिव की कथाएं एवं महिमाओं का दर्शन भी इस पर होगा। इसके अलावा टीवी पर स्वास्थ्य एवं यात्रा से जुड़ी गाइडलाइंस भी प्रसारित की जाएंगी।

 

Ad

सम्बंधित खबरें