देहरादून। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की घोलतीर सुरंग में काम रहे दो मजदूरों के ऊपर मलबा गिरने एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि काम कर रहे मजदूरों के ऊपर कमजोर चट्टान (लूज राॅक) का मलबा गिरा था।ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की घोलतीर सुरंग में काम चल रहा है। बुधवार सुबह आठ बजे कार्यदायी कंपनी मेघा इंजीनियरिंग के मजदूर आईटीबीपी कैंप के निकट घोलतीर सुरंग में अलग-अलग जगह पर काम कर रहे थे। इस दौरान सुबह नौ बजे सुरंग में एक कमजोर चट्टान का मलबा दो मजदूरों के ऊपर गिर गया। अन्य मजदूरों ने श्याम लाल मरांडी (40) पुत्र बुद्धिराम निवासी धनबाग झारखंड और दीपचंद (23) पुत्र गोपाल निवासी शहडोल मध्यप्रदेश को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही श्याम लाल की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल मजदूर दीपचंद का अस्पताल में उपचार किया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. मनोज बडाैनी ने बताया कि श्याम लाल की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। जबकि दीपचंद को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं रेलवे प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष गजेंद्र नयाल ने कार्यदायी कंपनी से मृत व घायल को उचित मुआवजा देने के साथ ही मजदूरों की सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की।
सम्बंधित खबरें
राज्य के 13 निकायों में पहली बार छोटी सरकार चुनी जाएगी
December 26, 2024
बस दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक पांच लोगों की मौत
December 26, 2024
भीमताल बस हादसे में मृतकों की संख्या में इजाफा मृतकों की संख्या 4 हो गई
December 25, 2024
विभिन्न अस्पतालों से लम्बे गयाब चल रहे 158 चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त
December 25, 2024
38वे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से न सिर्फ उत्तराखण्ड मेें खेलों को बढावा मिलेगा बल्कि देशभर में प्रदेश की एक अलग पहचान बनेगी। खेल मंत्री*
December 25, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण किया।
December 25, 2024
ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले 112 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई 5 वाहन सीज, 4 वाहन चालकों के डीएल निरस्त की कार्रवाई
December 25, 2024
राष्ट्रीय खेलः 99 स्थानों में बिखरेगी मशाल की रोशनी*
December 25, 2024