एक और श्रद्धालु की हुई मौत

देहरादून। यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए एक और श्रद्धालु की मौत हुई। धाम में यात्रा करने के दौरान मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए विष्णु कुमार भाभा (54) निवासी बेंगलूर को जानकीचट्टी में अचेतावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पंचनामा कार्यवाही कर रही है। इससे पहले दो अन्य श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान मौत हुई थी। यमुनोत्री यात्रा पर आए पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी।

Ad

सम्बंधित खबरें