जीआईसी डोभालवाला में साइबर क्राइम पर जागरूकता शिविर का आयोजन**

**

**उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल, और जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देश पर जीआईसी डोभालवाला में साइबर क्राइम, ऑनलाइन फ्रॉड, और सोशल मीडिया स्कैम पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।**

**इस शिविर में हर्ष यादव, सचिव/ वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने साइबर क्राइम और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।**

**उपस्थित छात्र-छात्राओं को यह सलाह दी गई कि वे साइबर फ्रॉड के खिलाफ सतर्क रहें और साइबर अपराधों की रिपोर्ट करें।**

**शिविर में उप निरीक्षक साइबर क्राइम से श्री निर्मल भट्ट जी ने छात्रों को साइबर ठगी और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीकों पर जानकारी दी।**

**विधायक अर्जुन सिंह नेगी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के त्रिलोचन जोशी भी उपस्थित रहे।**

**शिविर में विद्यालय के लगभग 150 से 200 छात्र-छात्राएं और 20 अध्यापक उपस्थित थे।**

**छात्रों को यह भी बताया गया कि साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 पर कॉल कर सकते हैं और उन्हें सही जानकारी होने पर पैसे वापस भी मिल सकते हैं।**

**इस शिविर का आयोजन साइबर क्राइम को रोकने और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।**

Ad

सम्बंधित खबरें