परमवीर चक्र ले. कर्नल धन सिंह थापा द्वार का लोकार्पण

देहरादून,13 मार्च। आज हंस फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित परमवीर चक्र ले. धन सिंह थापा द्वार का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा किया गया। इसके साथ ही उन्होंने गोर्खाली सुधार सभा गढ़ी कैंट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत गोर्खाली सुधार सभा के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास भी किया। गोर्खाली सुधार सभा के अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा ने मंत्री का आभार प्रकट किया और साथ ही उन्होंने हंस फाउंडेशन माता मंगला एवं भोले महाराज का भी धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज अपनी घोषणा को धरातल मे पूरा किया है। मंत्री ने कहा परमवीर चक्र ले. धन सिंह थापा पूरे देश का गौरव है, वीरों का सम्मान करना हमारा सबसे बड़ा कर्त्तव्य हैं। इस अवसर पर मण्डल अध्‍यक्ष श्रीमती ज्योति कोटिया, महामंत्री प्रभा शाह, ब्रिगेडियर पीएस गुरूंग, कर्नल डीबी थापा, कर्नल सीबी थापा, राजन क्षेत्री, श्रीमती पूजा सुब्बा चंद, सभा के शाखा अध्‍यक्ष, विष्णु प्रसाद गुप्ता, श्रीमती संध्या थापा, श्रीमती कमली भट्ट, श्रीमती निर्मला थापा, श्रीमती वंदना बिष्ट उपस्थित थे।

Ad

सम्बंधित खबरें