सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 03 व्यक्तियों पर पुलिस की कार्यवाही, मौके से ताश की गद्दी और हजारों नकदी जब्त।*

 

 

प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा आपराधिक एवम् अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जनपद पुलिस को सक्रिय होकर व्यापक चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिस आदेश के क्रम में आज क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में  डी०आर०वर्मा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में कानून व्यवस्था यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग के दौरान खैरानी जंगल लालकुआं के सामने खण्डरनुमा सार्वजनिक स्थान में अवैध रुप से 03 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। जिन्हें मौके से जुआ खेलने हेतु प्रयुक्त सामग्री और नकदी के साथ गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध *धारा 13 G ACT* में अभियोग पंजीकृत किया गया घटनास्थल:* खैरानी जंगल लालकुआं के सामने खण्डरनुमा सार्वजनिक स्थान पर थाना लालकुआं क्षेत्र है गिरफ्तार अभियुक्त  में  देवेन्द्र सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी विकासपुरी प्रथम बिन्दुखत्ता लालकुआं उम्र- 40 वर्ष। कल्याण सिंह पुत्र स्व0 लक्ष्मण सिंह निवासी उपरोक्त उम्र- 52 वर्ष। देव सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त उम्र- 35 वर्षहैं  इनके पास  ताश की गद्दी और रुपये 16,100/- ननकद बरामद हुए हैं गिरफ्तारी टीम थाना लालकुआं: क  उ0नि0 गौरव जोशी। कानि0 श्री विरेन्द्र रौतेला। कानि0 श्री तरुण मेहता। कानि0 श्रीअशोक कम्बोज रहे

 

 

Ad

सम्बंधित खबरें