*बेतालघाट में अवैध खनन करने वालों पर पुलिस की कार्यवाही, वाहन सीज।*

 

 

 

प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा जनपद ने अनैतिक और अवैध गतिविधि करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिस आदेश के क्रम में बीती शाम  नितिन लोहनी, सीओ भवाली* के पर्यवेक्षण में  महेश जोशी, थानाध्यक्ष बेतालघाट* द्वारा पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान एक *पिकप UK20CA 1212 वाहन को रेता बजरी का अवैध खनन कर सप्लाई* करते हुए पकड़ा गया। वाहन पर सवार चालक के कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध न करा पाने की दशा में पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में चलानी कार्यवाही कर *वाहन को सीज* किया गया।

*पुलिस टीम*

*1*  महेश जोशी, थानाध्यक्ष बेतालघाट।

*2* कानि0  दीपक सिंह, थाना बेतालघाट।

 

 

 

Ad

सम्बंधित खबरें