पुलिस ने चार दिन पूर्व घर से सोने की नथ और कागज़ात चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

हल्द्वानी। पुलिस ने चार दिन पूर्व घर से सोने की नथ और कागज़ात चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्ज़े से चोरी का सामान बरामद हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के छड़ैल शिव शक्ति विहार निवासी जितेन्द्र सिंह रावल पुत्र स्व0 मोती सिंह रावत ने थाना मुखानी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि वह अपने परिवार के साथ जनेउ संस्कार में चकलुवा गया था। इसी बीच अज्ञात चोर ने घर से उनकी माता की पुस्तैनी सोने की नथ वजनी करीब 4 तोला, नगदी करीब 3-4 हजार रूपये व कुछ कागजात चोरी कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनोज आर्या उर्फ मुंशी उम्र 27 वर्ष पुत्र देवी दयाल उम्र निवासी बैलपोखरा बन्दरजूड़ा वैलपड़ाव थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल बताया। आरोपी युवक के कब्जे से चोरी हुआ सामान भी बरामद हुआ। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी प्रमोद पाठक, चौकी प्रभारी आरटीओ रोड एसआई संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, कांस्टेबल रवीन्द्र खाती, कांस्टेबल महबूब अली, कांस्टेबल मनीष उप्रेती शामिल थे।

Ad

सम्बंधित खबरें