हल्द्वानी। यहां पुलिस ने छापा मारकर पॉश इलाके में चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए महिला सरगना के अलावा चार ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक महिला को रेस्क्यू किया गया है। साथ ही मकान मालिक का पांच हजार का चालान किया गया है। पुलिस के अनुसार सीओ ऑपरेशंस नितिन लोहनी, के पर्यवेक्षण में कोतवाल उमेश कुमार मलिक, प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कलावती कॉलोनी इलाके में एक मकान में दबिश दी। मकान में कुछ लोग अनैतिक गतिविधियों को करते हुए आपत्तिजनक स्थिति में मिले। उक्त स्थान से 1 पीड़ित महिला निवासी पश्चिम बंगाल, बरामद हुई तथा 1 पुरुष ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में मिला। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी प्राप्त हुई। मौके से 01 पुरुष और देह व्यापार कराने वाली महिला सरगना को भी गिरफ्तार किया गया। मौके से गिरफ्तार अभियुक्ता तानिया शेख ने पूछताछ में बताया कि कलावती कॉलोनी में उसने 12,000 प्रति माह के हिसाब से किराये में लिया गया था। जिसमें अभियुक्ता द्वारा वैश्यालय चलाया जा रहा था। वैश्यालय चलाने वाली महिला तानिया शेख को अभियुक्ता शरीफा बेगम देह व्यापार हेतु महिलाएं उपलब्ध कराती थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मौके से महिला पीड़ित को रेस्क्यू किया गया। वहीं पुलिस ने किरायेदार का सत्यापन न करने पर मकान स्वामी का पांच हजार का चालान किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं और दो पुरूष शामिल हैं। जो लंबे समय से इस काम को अंजाम दे रहे थे। पुलिस केअनुसार पकड़े गए आरोपियों में से दो महिला और एक पुरूष के खिलाफ पूर्व में भी अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में कोतवाल उमेश कुमार मलिक, उप निरीक्षक ज्योति कोरंगा, महिला हेड कांस्टेबल गीता कोठारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, कांस्टेबल घनश्याम रौतेला कोतवाली, कांस्टेबल बंसीधर जोशी, कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
उत्तराखंड में बारिश के अलर्ट के बीच नैनीताल जिले में भी जिलाधिकारी ने 22 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए
July 21, 2024
सिन्धी चौराहा से मंगलपड़ाव तक बाये तरफ पेड़ों के लॉपिंग के दौरान डायवर्जन प्लान* *22.07.2024 को समय 10:00 बजे से 14:00 बजे तक*
July 21, 2024
नेपाल में सस्ता सोना दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया
July 21, 2024
युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला।
July 21, 2024
नैनीताल पुलिस, एसडीआरएफ एवम स्थानीय लोगों की मदद से तेज बहाव में नदी में फंसे 04 लोगों का किया सकुशल रेस्क्यू*
July 21, 2024