पुलिस मुख्यालय देहरादून में सम्मान समारोह के दौरान डीजीपी उत्तराखंड ने नैनीताल पुलिस में तैनात कर्मी को किया सम्मानित*

देहरादून  पुलिस मुख्यालय देहरादून के सरदार पटेल भवन में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में  अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित* किया गया।

सम्मान समारोह में जनपद नैनीताल से आरक्षी अभि0 हेमा ऐठानी जो वर्तमान में सोशल मीडिया एवं सहायक पीआरओ के कार्यो का सम्पादन* कर रही हैं। डीजीपी  द्वारा उनके द्वारा विगत वर्षो में किये गये कार्यो की सराहना* करते हुए उन्हें *प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से सम्मानित* किया गया।

इनके द्वारा *जनता के मध्य पुलिस की मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा* की छवि को उजागर करने, भ्रामक एवं फेक न्यूज को प्रसारित होने से रोकने एवं *आम-जनमानस को लगातार जागरूक* करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

*इनकी कर्तव्यनिष्ठा और लगन जनपद के अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा का श्रोत है।*

 

 

 

 

Ad

सम्बंधित खबरें