हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 21 दिसंबर 2024 को दीपेन्द्र चंद पांडे ने तहरीर दी थी कि 13 से 15 नवंबर 2024 के बीच अज्ञात चोर उनके घर से सोने के जेवरात और लगभग 4.80 लाख रुपये चोरी कर ले गए। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और 5 जनवरी 2025 को 22 वर्षीय आरोपी राजकुमार राठौर को गिरफ्तार किया, जिसके पास चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी के सामान को बेचने की योजना बना रहा था। इस आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है, और वह पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
**गिरफ्तार आरोपी:**
– **राजकुमार राठौर** (22 वर्ष), निवासी कुसुमखेड़ा, राज विहार कॉलोनी फेस 2, मुखानी, नैनीताल
**बरामदगी:**
1. 1 जोड़ी पीली धातु के कंगन
2. 1 पीली धातु का मंगलसूत्र
3. 1 पीली धातु की अंगूठी
**अपराधिक इतिहास:**
– FIR no. 296/21 u/s 380/411 IPC
– FIR no. 172/23 u/s 380/457/411 IPC
**पुलिस टीम:**
– उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह
– कांस्टेबल गणेश गिरी
– कांस्टेबल बलवंत सिंह
– कांस्टेबल रोहित