प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य सचिव बनाये गए पराग घकाते

देहरादून। शासन ने आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है। बता दें कि पूर्व सदस्य सचिव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शुशांत पटनायक पर महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोपों व मुकदमा दर्ज होने के बाद से यह कुर्सी खाली चल रही थी। जिस पर अब मुख्यमंत्री ने अपने सबसे भरोसेमंद आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते को बिठा दिया है। डॉ पराग मधुकर धकाते अपने पुराने प्रभार विशेष सचिव मुख्यमंत्री व मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत के साथ ही अब यह नई जिम्मेदारी भी संभालेंगे। पराग मधुकर धकाते काबिल अफसर माने जाते हैं। वे फिलहाल वन पंचायत का काम देख रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें अतिक्रमण हटाओ अभियान की जिम्मेदारी भी दी थी। माना जा रहा है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में बेहतर काम का ईनाम उन्हें मिला है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में सदस्य सचिव का पद बेहद महत्वपूर्ण है। राज्य के पर्यावरण को स्वस्थ रखने के अलावा उद्योगों के साथ तालमेल बनाना बोर्ड की बडी जिम्मेदारियों में से एक है। ऐसे में पराग मधुकर धकाते पर सरकार ने विश्वास जताया है।

Ad

सम्बंधित खबरें