हल्द्वानी: रेलवे ने कुमाऊं मंडल को एक नई ट्रेन की सौगात दी है। काठगोदाम से अब एक लंबी दूरी की ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। ग्रीष्मकालीन मौसम को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह ट्रेन सेवा शुरू की है। यह ट्रेन 16 फेरों के साथ मुंबई सेंट्रल और काठगोदाम के बीच चल रही है और जून माह तक इसका संचालन जारी रहेगा। इस ट्रेन के संचालन से मुंबई, मध्य प्रदेश और राजस्थान से कुमाऊं मंडल आने-जाने वाले पर्यटकों को और उत्तराखंड के प्रवासियों को भी सुविधा मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09075 (मुंबई काठगोदाम मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन) मार्च महीने में 12, 19 और 26 तारीख को, जबकि अप्रैल महीने में 2, 9, 16, 23 और 30 तारीख को चलाई जाएगी। मई में यह ट्रेन 7, 14, 21 और 28 तारीख को चलेगी, और जून में 4, 11, 18 और 25 तारीख को इसका संचालन किया जाएगा। काठगोदाम से यह ट्रेन 09076 नंबर से 13, 20 और 27 मार्च के अलावा अप्रैल में 3, 10, 17 और 24 तारीख को चलेगी। मई में यह ट्रेन 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को चलाई जाएगी, जबकि जून में यह ट्रेन 5, 12, 19 और 26 तारीख को चलेगी।
यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी और वापी, वलसाड, उधना होते हुए दोपहर 4:38 बजे वडोदरा पहुंचेगी। रात्रि 8:25 बजे यह रतलाम पहुंचेगी और मध्य रात्रि 2:40 बजे गंगापुर सिटी, 3:15 बजे हिंडौन सिटी, 5:05 बजे भरतपुर, 7:35 बजे मथुरा, 8:07 बजे हाथरस सिटी, 9:10 बजे कासगंज, 9:48 बजे बदायूं, 10:50 बजे बरेली जंक्शन, 11:05 बजे बरेली सिटी, 11:25 बजे इज्जतनगर, 12:22 बजे बहेड़ी, और 12:40 बजे किच्छा होते हुए दोपहर 1:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन 1:50 बजे हल्द्वानी पहुंचेगी और दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन काठगोदाम से शाम 5:30 बजे छूटेगी और शाम 5:52 बजे हल्द्वानी, 6:33 बजे लाल कुआं, 7:00 बजे किच्छा, 7:30 बजे बहेड़ी, 8:08 बजे इज्जतनगर, 8:23 बजे बरेली सिटी, 8:45 बजे बरेली जंक्शन, और फिर बदायूं, कासगंज, हाथरस होते हुए रात्रि 1:15 बजे मथुरा, भरतपुर, हिंडौन सिटी, रतलाम, वडोदरा, उधना, वलसाड और वापी होते हुए रात्रि 8:10 बजे बोरीवली पहुंचेगी। इस ट्रेन का अंतिम गंतव्य रात्रि 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल होगा।
