पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में अगले पांच दिन जमकर बारिश

देहरादून 28 जून। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र और उत्तरी केरल के तटीय इलाकों के ऊपर एक ट्रफ लाइन और मध्य गुजरात, पश्चिम बिहार के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन बनने से कई राज्यों में आने वाले कई दिनों तक भारी बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी में हुई बारिश ने बीते कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में अगले दो दिन भी जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में अगले पांच दिन जमकर बारिश होने का अनुमान है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा और सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश का आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, महाराष्ट्र, असम, मेघालय में कल यानी कि शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट है। रविवार को बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में राहत रहेगी, लेकिन बाकी इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून से लेकर 2 जुलाई तक गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, केरल, दक्षिणी कर्नाटक के भीतरी इलाकों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर में भी आज भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। उत्तर पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
अगले दो-तीन दिनों में पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ और हिस्सों, हरियाणा के शेष हिस्सों, पूरे चंडीगढ़ और पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में मानसून छा जाएगा। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून के जम्मू में बचे हुए हिस्से में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होने के आसार बन गए हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान के कुछ और भागों, पूर्वी राजस्थान के शेष भागों, हरियाणा के कुछ भागों, पूरी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के शेष भागों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है।

Ad

सम्बंधित खबरें