एशियाई फेंसिंग कंफेडरेशन के महासचिव और भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य का दौरा करेंगे

श्री मेहता राष्ट्रीय खेलों में राज्य अतिथि होंगे।

देहरादून। एशियाई फेंसिंग कंफेडरेशन के महासचिव और भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य का दौरा करेंगे। संयुक्त सचिव प्रोटोकाल विभाग विक्रम सिंह यादव ने बताया कि श्री मेहता राष्ट्रीय खेलों में राज्य अतिथि होंगे। बता दें कि उत्तराखंड के निवासी राजीव मेहता ने खेल के क्षेत्र में समर्पण भावना और योगदानों ने खेल जगत को एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल संगठनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनकी रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें खेलों के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित पहचान दिलाई है। खेलों के क्षेत्र में उनके कार्यों के परिणामस्वरूप खिलाड़ियों का विकास, खेल सुविधाओं का उन्नयन और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है।

Ad

सम्बंधित खबरें