हत्या के केस नौ साल से फरार चल रहे आरोपी को राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया

देहरादून। हत्या के केस नौ साल से फरार चल रहे आरोपी को राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से जमानत पर छूटा तो इसके बाद फरार हो गया था। जाखन चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि दीपक पंवार निवासी अलम, कांधला जिला शामली और उसके साथी दिगपाल सिरोही उर्फ बांबी ने वर्ष 2015 प्रॉपर्टी विवाद में राहुल देवगन और उसके साथी फिरोज निवासी रुड़की पर हमला किया था। इस दौरान फिरोज की मौत हो गई थी। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए थे। जेल गए तो कुछ समय बाद जमानत पर छूट गए। इसके बाद दीपक पंवार फरार हो गया। उसका लगातार कोर्ट से वारंट जारी किया जाता रहा। वह अपने पते पर नहीं मिल रहा था। मंगलवार रात पुलिस को पता लगा कि दीपक पंवार दून विहार में एक स्थान पर पहुंचा हुआ है। वहां दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Ad

सम्बंधित खबरें