देहरादून। रात्रि 12.40 बजे के लगभग थाना रायपुर को सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रांझावाला रायपुर के पास एक खडी बस में आग लग गयी है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर मय कर्मचारीगणों के मौके पर पहुंचे। मौके पर फायर सर्विस को बुलाकर फायर सर्विस की मदद से आग को बुझाया गया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त बस सख्या यूके-07-पीए-3990 के स्वामी मनोज सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी रांझावाला रायपुर देहरादून है। उक्त बस जय दुर्गा ट्रेवल्स के नाम पर वाहन स्वामी द्वारा संचालित की जाती है तथा बुकिंग पर चलती है। रोज की भांति वाहन स्वामी द्वारा बस को उक्त स्थान पर खडा किया गया था। प्रथम दृष्टया बस में शार्ट सर्किट होने से आग लगना प्रतीत हो रहा है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
आयुक्त दीपक रावत द्वारा साप्ताहिक जनसुनवाई के अलावा भी प्रतिदिन लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है
July 5, 2024
उत्तराखंड में आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में अगले चार दिन प्रदेश भर में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना
July 5, 2024
चीड़वासा के पास पुल टूटने से फंसे कांवड़ यात्रियों को निकालने के लिए एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर आठ कांवडियों को सुरक्षित निकाला।
July 5, 2024
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बिगड़ा रहेगा।
July 5, 2024