उत्तराखंड के चमोली में हुए हिमस्खलन के बाद बचाव अभियान अभी जारी सड़कें अवरुद्ध होने के कारण कुल छह हेलिकॉप्टरों को लोगों को निकालने के लिए तैनात

उत्तराखंड के चमोली में हुए हिमस्खलन के बाद बचाव अभियान अभी जारी है। सड़कें अवरुद्ध होने के कारण कुल छह हेलिकॉप्टरों को लोगों को निकालने के लिए तैनात किया गया है। चार श्रमिकों की मौत हो गई है। लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव पीआरओ डिफेंस देहरादून की ओर से जानकारी दी गई कि अभी तक 47 में से 23 मजदूरों को जोशीमठ पहुंचाया जा चुका है। दुर्भाग्य से, एक घायल व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है और एक की हालत गंभीर है। घायलों को निकालने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। पीआरओ डिफेंस देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव की ओर से बताया गया है कि हिमस्खलन की चपेट में आए चार श्रमिकों की मौत हो गई है। पांच की तलाश जारी है। 46 मजदूर सुरक्षित है। आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे सीएम धामीसीएम पुष्कर सिंह धामी चमोली जिले में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण करने के बाद देहरादून के आईटी पार्क स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे। पांच की तलाशबर्फ में फंसे श्रमिकों को निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है। अब तक 49 श्रमिक सुरक्षित निकाले जा चुके हैं। जबकि पांच की तलाश जारी है।

Ad

सम्बंधित खबरें