बदला मौसम : उत्तरकाशी में पड़ी बारिश

देहरादून। उत्तरकाशी में मौसम बदल गया हैं वहां जमकर ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। उधर मैदानी इलाकों में तेज धूप से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। साथ ही गंगोत्री हाईवे पर आधे घंटे की बारिश से जलभराव हो गया, जिससे यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को असुविधा हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज और कल मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इन दोनों दिनों के लिए बारिश और झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ad

सम्बंधित खबरें