ऋषिकेश। एक रोडवेज बस ने दो बाइक सवार और एक स्कूटी सवार को कुचल दिया। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सीओ मौके पर घटना की जानकारी ली।सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह ऋषिकेश डिपो की एक बस हरिद्वार से रुड़की आ रही थी। जैसे ही बस रुड़की लक्सर हाईवे पर नगला इमरती से आगे एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची आगे चल रही एक बस को गलत साइड से ओवरटेक करने लगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान जैसे ही बस ने ओवरटेक किया तो सामने से आ रही दो बाइक और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आकर तीनों वाहन दूर तक घिसटते चले गए। वहीं, चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिससे जाम लग गया। सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्र पंत और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लक्सर रुड़की मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लग रहा। पुलिस ने बस और अन्य वाहनों को साइड में कर जाम खुलवाया।
सम्बंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप पुरी से शिष्टाचार भेंट की।
January 7, 2025
क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण कर पकड़ी कमिया
January 7, 2025
प्रेमी ने शादी का झांसा देकर महिला की अस्मत लूट ली।
January 7, 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की
January 7, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की
January 6, 2025
कांग्रेस ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त तीन नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित किया
January 6, 2025
महिला खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया
January 6, 2025