देहरादून, 19 जून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के निर्माण से संबंधित अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों को तेज गति से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने अधिकारियों को मार्ग से संबंधित विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने कहा शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सैन्य धाम की उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक की जाएगी।उन्होंने कहा सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप पंचम धाम सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा सैन्य धाम जन भावनाओं से जुड़ा हुआ है, जिसका अब फिनिसिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश की जनता एवं वीरमाताओं को यह सैन्यधाम समर्पित किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को सैन्य धाम की भव्यता और दिव्यता का विशेष ख्याल रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, जिलाधिकारी सोनिका, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दिल्ली स्थित बुराड़ी, हिरंकी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए श्री केदारनाथ मंदिर ( दिल्ली ) का भूमि-पूजन कर मंदिर का शिलान्यास किया।
July 10, 2024
पातालगंगा लंगसी टनल के पास पहाड़ी से हुआ भूस्खलन
July 10, 2024
उफनती डिमरी नदी में डूबने से एक युवक की मौत
July 10, 2024
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बलबीर रोड, स्थित भाजपा कार्यालय में केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
July 10, 2024
बसपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं में चल गए लाठी डंडे, मौके पर फोर्स तैनात भारी सुरक्षा बल के बीच दो विधानसभा सीटों पर मतदान
July 10, 2024
मोतिहारी से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस में पीछे से दूध केे टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। बस और टैंकर दोनों एक्सप्रेसवे पर पलटे
July 10, 2024
मुख्यमंत्री ने नम आंखों से दी उत्तराखंड के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि* *वीर सपूतों के बलिदान को याद कर भावुक हुए मुख्यमंत्री*
July 9, 2024