सनत कुमार सिंह अपर परिवहन आयुक्त के पद में पदोन्नत

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने परिवहन सेवा संवर्ग के अंतर्गत संयुक्त परिवहन आयुक्त पद पर कार्यरत श्री सनत कुमार सिंह को विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर अपर परिवहन आयुक्त के पद पर मौलिक रूप में पदोन्नत किया है। इस पदोन्नति के साथ उनका वेतनमान रू0 131100-216600 (लेवल-13क) निर्धारित किया गया है।

श्री सिंह वर्तमान में संयुक्त परिवहन आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, जिनका वेतनमान रू0 123100-215900 (लेवल-13) था। राज्यपाल महोदय द्वारा इस पदोन्नति को सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है।

श्री सिंह को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल परिवहन आयुक्त कार्यालय, देहरादून में अपर परिवहन आयुक्त के पद पर कार्यभार ग्रहण करें और अनुपालन आख्या शासन को उपलब्ध कराएं।

Ad

सम्बंधित खबरें