उत्तराखंड में ताज़ा मौसम का दृश्य** उत्तराखंड में एक बार फिर लौट आई ठंड। तहसील सदर में तेज वर्षा, राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी के कारण बंद। राजधानी सहित तहसील चकराता में बर्फबारी।

देहरादून , 03 मार्च: राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला डिवीजन-राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707 किमी 45 से किलोमीटर 82 त्यूनी से चकराता में रात भर हुई भारी बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। मार्ग खोलने के लिये 02 जेसीबी को लगाया गया है। उक्त मार्ग आज सांयः खुलने का संभावित समय बताया गया है।

जनपद में तहसीलों की स्थिति पर गौर करे तो पता चलता हैं की तहसील सदर में तेज वर्षा है। डोईवाला, ऋषिकेश, विकासनगर, कालसी, त्यूनी एवं उप तहसील मसूरी में हल्की वर्षा है। तहसील चकराता क्षेत्रान्तर्गत लौखंण्डी, कोटी-कनासर, जाड़ी, बुल्हाड़, देववन, केराड़ एवं चकराता मेन में बर्फबारी है। तहसीलों में स्थिति सामान्य होना अवगत कराया गया है।

उत्तराखंड में मौसम बदला तो एक बार फिर से ठंड लौट आई है। कल से शुरू हुई बारिश आज रविवार को भी जारी है। मसूरी में देर रात से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

 

Ad

सम्बंधित खबरें