सीओ भवाली ने थाना मुक्तेश्वर का किया अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*भवाली

*सुमित पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक भवाली द्वारा थाना मुक्तेश्वर का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण* करते हुए थाने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा प्रबंधन, और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया।

निरीक्षण के दौरान *कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक, परिसर, सरकारी आवास आदि* का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेख एवं सरकारी संपत्ति उपकरण सही पाए गए।
उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे *जनता के साथ बेहतर संवाद* सुनिश्चित करें।

*निरीक्षण के दौरान श्री कमित जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर सहित थाने के अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे।*
सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना मुक्तेश्वर में निरीक्षण के उपरान्त *समस्त कर्मचारीगणों का सम्मेलन* लिया गया। सभी की समस्या सुनी गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Ad

सम्बंधित खबरें