स्नेचरों ने सड़क पर चल रही बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटी

हल्द्वानी। स्नेचरों ने सड़क पर चल रही बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीन ली गई। महिला के भाई ने मुखानी थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनकी बहन की ढाई तोले की सोने की चेन लुट ली गई है। तहरीर केआधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मुखानी थाना क्षेत्र में हुई है। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। कमर सिंह बगड़वाल के अनुसार, उनकी बहन धनुली देनी आज सुबह 6:20 बजे घर कालिका कॉलोनी से ओम शांति केन्द्र ब्लाक की ओर जा रही थीं। इसी दौरान, कठधरिया की ओर से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने लक्ष्मी मैरिज गार्डन के पास पीछे से धक्का देकर उनकी बहन के गले से 2.5 तोले की सोने की चेन छीन ली और ऊंचापुल की ओर भाग गए। इस घटना के तुरंत बाद, पीड़िता ने अपने परिवार और पुलिस को सूचित किया। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें पकड़ा जा सके।

Ad

सम्बंधित खबरें