रफ्तार कार ने दो लोगों को टक्कर मारी भाजयुमो महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौके पर ही मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला देहरादून का है, जहां देर शाम सेंट ज्यूड चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में भाजयुमो महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक रितिक राजपूत घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र बिष्ट अपने ऑफिस से बाहर निकल रहे थे और सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक वर्कशॉप से टेस्टिंग के लिए निकली कार अनियंत्रित होकर सीधे उन पर चढ़ गई। कार चला रहा व्यक्ति अब्बू, वर्कशॉप का ही कर्मचारी था, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, जबकि वर्कशॉप मालिक वसीम को हिरासत में ले लिया गया है।

जितेंद्र सिंह बिष्ट, डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन से भाजपा और युवा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

Ad

सम्बंधित खबरें