राज्य कांग्रेस ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की रैली की सफलता पर जनता को दी बधाई

देहरादून

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करण याहरा ने आज देहरादून के रेस कोर्स मैदान में कांग्रेस की रैली की सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि आज की रैली से स्पष्ट हो गया है कि राज्य की राजनीति मोड़ ले रही है और आगामी विधानसभा चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए वाटरलू साबित होंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप कांग्रेस संगठन महामंत्री विजय सारस्वत महामंत्री कांग्रेस वार रूम के अध्यक्ष नवीन जोशी ने महरा के साथ जारी एक संयुक्त बयान में आज की रैली को भाजपा की नींद उड़ने वाली रैली बताया उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज कुछ नेताओं को अपनी पार्टी को शामिल करके बहुत ड्रामा करने की कोशिश की और यह दिखाने की कोशिश की जैसे वह कांग्रेस की जड़े हिला रही है उन्होंने कहा जो लोग भी पार्टी छोड़कर गए हैं वह अवसरवादी हैं और उन्हें कुछ ही दिनों में पता लग जाएगा उनका हसर क्या होगा उन्होंने कहा इसी तरह से कुछ लोग आप पार्टी में गए थे जो कि बाद में फिर भाजपा में चले गए और आज उनका कोई भविष्य अंधेरे के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता उन्होंने कांग्रेस द्वारा राज्य की जनता को कांग्रेस को जीतने का जो हवन किया है इससे उन्होंने राज्य की जनता के भविष्य के लिए एक नजीर बताया उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य में संगठन स्तर पर चुनाव की बड़ी तैयारी अपना रूप ले रही है और उनका भरोसा है कि राज्य के किस राज्य के नौजवान राज्य की शोषण से पीड़ित महिला शक्ति और तमाम गरीब जान कांग्रेस के झंडे के नीचे खड़े होंगे और अप्रैल में में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पांचो सीटों पर अपना जीत दर्ज करेगी

Ad

सम्बंधित खबरें